झांसी: सरकारी टीचर रवि यादव बना किडनैपर? पुलिस लिखी कार से व्यापारी को उठाया, जानें आखिर ऐसा करने की क्या थी वजह

Jhansi Ravi Yaduvanshi Jhansi Teacher Case: झांसी के सीपरी बाजार में मामूली विवाद के बाद सरकारी शिक्षक रवि यादव और उसके साथी ने पुलिस लिखी कार से व्यापारी विकास गुप्ता का अपहरण कर लिया. सूचना मिलने पर झांसी पुलिस और स्वाट टीम ने 7 घंटे के भीतर घेराबंदी कर अपहृत व्यापारी को सकुशल मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

झांसी में सरकारी शिक्षक ने व्यापारी का किया किडनैप.
झांसी में सरकारी शिक्षक ने व्यापारी का किया किडनैप.
Google CTA

Jhansi Government Teacher Kidnapped Merchant: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दबंगई और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब के नशे में हुई मामूली कहासनी के बाद सरकारी शिक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यापारी को जबरन कार में डालकर किडनैप कर लिया. वारदात में इस्तेमाल की गई कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'पुलिस' लिखा हुआ था. हालांकि, आरोपियों की यह रंगबाजी ज्यादा देर नहीं चल सकी और झांसी पुलिस ने महज 7 घंटे के अंदर अपहृत व्यापारी को सकुशल बरामद कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया.