UP Politics 2027: जेल से बाहर आते ही ओवैसी और चंद्रशेखर पर बरसे आजम खान, जानिए बयानों के क्या हैं मायने

UP Politics 2027: जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर तीखे बयान दिए हैं. चंद्रशेखर के ओवैसी के साथ जाने, मुस्लिम वोटों के बंटवारे और 'अब्दुल' नैरेटिव को लेकर आजम खान ने अपनी बात रखी. जानिए 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान के बयानों के सियासी मायने.

ADVERTISEMENT

UP Politics 2027
Azam Khan Statement
Google CTA

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठजोड़ व उनसे जुड़े सियासी नैरेटिव को लेकर काफी मुखर नजर आ रहे हैं. 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच उनके बयानों को सपा खेमे की रणनीति और मुस्लिम व दलित-पिछड़े मतों के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.  जेल से निकलने के बाद से आजम खान ओवैसी और चंद्रशेखर के प्रभाव व नए विमर्श को चुनौती देने में जुटे हैं. हालांकि वो जो बयान दे रहे है उसे लेकर भी सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज है.

चंद्रशेखर आजाद को लेकर क्या बोले आजम खान?

चंद्रशेखर आजाद के ओवैसी के साथ जाने पर आजम खान ने जहां एक तरफ साथ न लिए जाने को लेकर मलाल जताया, वहीं दूसरी तरफ उन पर कड़ी टिप्पणी भी की. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को ओवैसी के साथ नहीं जाना चाहिए था और उन्हें रोकने की कोशिश होनी चाहिए थी, साथ ही यह भी माना कि उन्हें जगह देने में चूक हुई. वहीं, उन्होंने नगीना और बिजनौर के मतदाताओं के भरोसे का हवाला देते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने उस समर्थन के साथ सही नहीं किया और मुस्लिम मतों के विभाजन को लेकर सवाल उठाए.

"अब्दुल" के नैरेटिव पर आजम खान की व्याख्या

ओवैसी और अन्य मंचों से उठ रहे 'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा' जैसे नारों और मुस्लिम प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर आजम खान ने अलग तर्क रखा. उन्होंने कहा कि 'अब्दुल' का अर्थ बंदा होता है और इसके साथ जुड़ने वाले नाम अल्लाह के गुणों व नामों से जुड़े होते हैं. उनके अनुसार, इस शब्द को संकीर्ण सियासी नारे के तौर पर इस्तेमाल करना गलत है और इसके लिए तौबा करनी चाहिए. इस तरह उन्होंने इस नारे को धार्मिक व वैचारिक संदर्भ से जोड़कर इसके राजनीतिक इस्तेमाल पर सवाल खड़ा किया.

असदुद्दीन ओवैसी पर सीधा निशाना

आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओवैसी प्रदेश में हमदर्दी दिखाने की बात करते हैं, लेकिन रामपुर आने के बावजूद उनके घर या परिवार से मिलने नहीं पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि ओवैसी पहले गठबंधन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे और बात न बनने पर अलग सुर अपना रहे हैं.

2027 के चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर के बीच बनती नजदीकियों के बीच आजम खान के ये बयान सियासी बहस को और तेज कर रहे हैं. अब यह देखना अहम होगा कि इसका जमीनी असर किस ओर पड़ता है.

आजम खान ने ओवैसी को बताया एजेंट, चंद्रशेखर पर भी साधा निशाना, बोले- अखिलेश मुझे छोड़ सकते हैं, मैं उन्हें नहीं