'बैकवर्ड-फॉरवर्ड' या लॉ एंड ऑर्डर? योगी को चेहरा बनाकर बीजेपी ने चली बड़ी चाल, क्या अखिलेश का 'PDA' दे पाएगा मात?

UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव. योगी आदित्यनाथ को चेहरा बनाकर बीजेपी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है, वहीं अखिलेश यादव की 'PDA' पॉलिटिक्स मुकाबले में है. जानें 'बैकवर्ड बनाम फॉरवर्ड' बनाम लॉ एंड ऑर्डर की इस जंग में किसका पलड़ा भारी पड़ सकता है और क्या यूपी की सियासत में बदलेंगे समीकरण.

ADVERTISEMENT

UP Politics
UP Politics
google news

उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का चेहरा होंगे और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. इस बड़े फैसले के बाद यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजरें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर टिकी हैं.