यूपी में नए समीकरण की सुगबुगाहट! कांग्रेस के बड़े दलित चेहरों ने खटखटाया मायावती का दरवाजा, बिना मुलाकात लौटे

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में कांग्रेस के बड़े दलित नेताओं, राजेंद्र पाल गौतम और सांसद तनुज पुनिया ने बसपा प्रमुख मायावती से मिलने की कोशिश की. हालांकि व्यस्तता के कारण मुलाकात नहीं हो सकी. कांग्रेस ने इसे स्वास्थ्य का हालचाल जानने की शिष्टाचार भेंट बताया, जबकि सियासी हलकों में इसे नए राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

up politics
up politics
google news

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है. राजधानी लखनऊ में एक बेहद दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के तहत कांग्रेस के दो शीर्ष दलित नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मिलने की कोशिश की. हालांकि, व्यस्तता के कारण यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी, लेकिन इस कदम से सियासी गलियारों में नए संभावित गठजोड़ को लेकर अटकलें तेज हो गई है.