क्या बीजेपी का 'चट्टान' जैसा वोट बैंक रहा लोध समाज अब खिसक रहा है? साक्षी महाराज का छलका दर्द
बीजेपी के कट्टर समर्थक माने जाने वाले लोध समाज में सम्मान और नुमाइंदगी को लेकर नाराजगी बढ़ रही है, जिसे लेकर साक्षी महाराज ने खुलेआम चेतावनी दी है. वहीं, जानलेवा हमले का शिकार हुए सलीम वास्तविक अब स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं और उनकी बोलने की क्षमता भी वापस आ गई है.
ADVERTISEMENT

साक्षी महाराज
उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातियों का समीकरण हमेशा से निर्णायक रहा है. बीजेपी का वो वोट बैंक जो 'चट्टान' की तरह हमेशा पार्टी के साथ खड़ा रहा, क्या अब उसमें दरार पड़ने लगी है? 'आज का यूपी' के ताजा अंक में वरिष्ठ पत्रकार कुमार अभिषेक ने लोध बिरादरी की बढ़ती नाराजगी और एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तविक के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबरों का विश्लेषण किया है.