यूपी राज्यसभा चुनाव: स्मृति ईरानी को भेजेगी BJP? 20 नेताओं की रेस और सपा के 3 उम्मीदवार!
राज्यसभा चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज यानी 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसमें उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT

स्मृति ईरानी
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है. राज्य की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव का बिगुल बज चुका है और आज यानी 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस चुनावी लड़ाई को लेकर सूबे की दो सबसे बड़ी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी हैं.
