कौन होते हैं शिक्षा मित्र जिनका मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर UP सरकार ने किया 18 हजार जानें क्या होता है उनका काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में भारी वृद्धि को मंजूरी दी है. शिक्षा मित्रों का मानदेय अब 18 हजार रुपये होगा जबकि अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मिलेंगे. सरकार ने 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Shiksha Mitra Salary Hike
UP Shiksha Mitra Salary Hike
google news

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लाखों शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर रहा, जिससे इनके परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.