योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, तीन नए एक्सप्रेसवे समेत 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है. इसमें मेधावी छात्राओं के लिए 'रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना' को मंजूरी मिली. साथ ही नए एक्सप्रेसवे, उच्च शिक्षा और अन्य विभागों से जुड़े कुल 16 अहम प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई.
ADVERTISEMENT

यूपी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी
UP Cabinet Meeting News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान कुल 16 अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस बैठक में उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, गृह, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग से जुड़े प्रमुख प्रस्ताव पास किए गए.
