जहांगीर खान की फाल्टा विधानसभा सीट पर EVM में छेड़छाड़ के आरोपों के बीच रिपोलिंग को लेकर निर्वाचन आयोग ने कही ये बड़ी बात
West Bengal EVM Tape Controversy: पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के दौरान फाल्टा सीट पर EVM में गड़बड़ी के आरोपों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और साफ कहा है कि गड़बड़ी साबित होने पर दोबारा मतदान कराया जाएगा.
ADVERTISEMENT

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान फाल्टा इलाके में EVM पर टेप लगे होने के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है. निर्वाचन आयोग ने इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया है और मामले की तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. आयोग ने कहा है कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा. गौरतलब है कि आयोग ने पहले चरण के दौरान भी तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए ऐसा ही ऐलान किया था.