12 साल की नौकरी में 8वीं बार ट्रांसफर! कौन हैं जज विभांशु सुधीर? जिनके 2 फैसले से हिला उत्तरप्रदेश का पुलिस महकमा!

Judge Vibhanshu Sudhir News:संभल के जज विभांशु सुधीर का तबादला चर्चा में है. उन्होंने पुलिसवालों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें हटाकर सुल्तानपुर भेज दिया गया. वकीलों और विपक्ष का कहना है कि ईमानदारी से काम करने की वजह से जज साहब को निशाना बनाया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Vibhanshu Sudhir
Vibhanshu Sudhir
google news

Who is Judge Vibhanshu Sudhir: संभल के एक जज इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं. नाम है विभांशु सुधीर. चर्चा उनके किसी फैसले की नहीं बल्कि उनके अचानक हुए तबादले की है. दरअसल, उन्होंने हाल ही में संभल हिंसा मामले में तत्कालीन CO अनुज चौधरी समेत करीब 24 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. इसके बाद उनका नाम तबादला सूची में आ गया और उन्हें सुल्तानपुर भेज दिया गया. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस के खिलाफ बोलना उन्हें भारी पड़ गया?