कौन हैं IFS कृष्ण मोहन, जिन्हें चंपत राय के इस्तीफे के बाद बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव? जानिए उनका पूरा बैकग्राउंड
Who is Krishna Mohan: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं. उनकी जगह पूर्व आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया गया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कृष्ण मोहन कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है.
ADVERTISEMENT

कौन हैं IFS कृष्ण मोहन?
Krishna Mohan Ram Mandir Trust: अयोध्या में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और दूसरे ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद ट्रस्ट के कामकाज को संभालने के लिए ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम व्यवस्था के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह चंपत राय की जगह लेंगे और फिलहाल मंदिर ट्रस्ट का पूरा कार्यभार देखेंगे. इस बैठक के खत्म होने के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर फैसलों की जानकारी दी.
