रामपुर में शिवपाल-आजम की मुलाकात, क्या ओवैसी की सेंधमारी से बचाने के लिए सपा को फिर याद आए 'नेताजी' के ट्रबलशूटर?

रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने जेल में बंद आजम खान से मुलाकात कर पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरे के जरिए सपा ने एक तरफ आजम खान की नाराजगी खत्म करने की कोशिश की, तो दूसरी तरफ ओवैसी की बढ़ती सक्रियता के बीच अपने कोर मुस्लिम वोट बैंक को साधने का सियासी दांव चला.

ADVERTISEMENT

शिवपाल-आजम
शिवपाल-आजम
Google CTA

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव हाल ही में रामपुर पहुंचे. रामपुर में उन्होंने जेल में बंद सपा के संस्थापक सदस्य और कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से लगभग एक घंटे तक मुलाकात की. इसके बाद शिवपाल यादव आजम खान के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब से मुलाकात की. अपनी यात्रा के दौरान वे जौहर यूनिवर्सिटी भी गए और वहां के स्टाफ व स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.