'दोहरा चरित्र देखो....' कांग्रेस और सपा पर भड़के CM योगी, बोले- ये कहते हैं रामभक्त का अपमान हुआ है
राममंदिर चढ़ावा विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस और सपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश देना बंद करें. योगी ने कहा कि SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करेगी.
ADVERTISEMENT

राममंदिर दान विवाद को लेकर कांग्रेस और सपा पर भड़के सीएम योगी.
राममंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष के बयानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'इनका दोगला चरित्र देखो...जिस कांग्रेस ने राममंदिर न बनने पाए, इसकी कोशिश की जो राम का अस्तित्व ही नहीं मानते वो आज मचल रहे हैं. सपा का दोहरा चरित्र देखो...कहते हैं रामभक्तों का अपमान हुआ है.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में में बने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विपक्षी पार्टियों पर जमकर भड़के.
