अल्मोड़ा: थप्पड़ कांड के बाद अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा को लेकर पीड़ित युवक ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या है पूरा मामला

Sweeti Boora Viral Video: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित बॉक्सर स्वीटी बूरा एक सड़क विवाद को लेकर चर्चा में हैं. टैक्सी स्टैंड पर कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते थप्पड़, मोबाइल छीनने और गाली-गलौज तक पहुंच गई. घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर अब पुलिस जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Saweety Boora controversy
Saweety Boora controversy
Google CTA

Saweety Boora controversy: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हरियाणा की रहने वाली बॉक्सर स्वीटी बूरा और स्थानीय लोगाें के बीच बहसबाजी के तीन वीडियो साेशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. आरोप है कि सड़क पर स्वीटी ने एक स्थानीय युवक के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. यहां विवाद की जड़ कोई बड़ी रंजिश नहीं, सड़क पर फैलाई गई गंदगी बताई जा रही है. दावा है कि इसी को टोकना युवक को भारी पड़ गया. यह मामला अल्मोड़ा के टैक्सी स्टैंड का है. अब इस घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं. इसमें गाली गलौज और हाथापाई होते हुए दिखाई दे रही है. आखिर क्या है ये पूरा मामला, क्यों ये मामला बहसबाजी से थप्पड़ और मोबाइल छीनने तक पहुंच गया. चलिए जानते हैं इस विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी.