टाईगर...टाईगर...सफारी के दौरान दिखा बाघ तो पीछे दौड़ाई जिप्सियां, वीडियो वायरल हुआ तो DFO ने लिया बड़ा एक्शन
Corbett Jeep Safari Viral Video: उत्तराखंड के रामनगर स्थित फाटो सफारी जोन में नियमों की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बाघ को करीब से देखने के चक्कर में जिप्सी चालकों ने वन्यजीव की सुरक्षा के साथ ही पर्यटकों की जान भी खतरे में डालते हुए दिख रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभाग ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की है.
ADVERTISEMENT

Corbett National Park Viral Video
Corbett National Park Viral Video: उत्तराखंड के कॉर्बेट पार्क नेशनल पार्क से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जंगल सफारी के दौरान नियमों को ताक पर रखकर बाघ देखने के लिए जिप्सी दौड़ाई जा रही थी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. मामला रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंदर आने वाले फाेटो इको-टूरिज्म सफारी जोन का है. अब वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई है और दोषियों की पहचान कर ली गई है.