अंकिता भंडारी केस में उर्मिला सनावर से SIT ने 5 घंटे की पूछताछ, अब उन्होंने नया वीडियो जारी कर रखी ये मांग

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP नाम उजागर करने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर से देहरादून में SIT ने 5 घंटे पूछताछ की. उर्मिला ने 48 कॉल रिकॉर्डिंग सौंपने और नार्को टेस्ट कराने की बात कही. वहीं इस मामले में अब फायर ब्रांड नेता स्वामी दर्शन भारती की एंट्री भी हो गई है.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari Case
Ankita Bhandari Case
Google CTA

Ankita Bhandari Case Update: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में ऑडियो क्लिप जारी कर कथित VIP नाम का खुलासा करने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर से बुधावार देहरादून पहुंची. यहां SIT ने करीब 5 घंटे तक उनसे पूछताछ की. इस दौरान जांच टीम ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की है. इस बीच उर्मिला ने दावा किया है कि उन्होंने पुलिस को अपने मोबाइल से 48 कॉल रिकॉर्डिंग्स सौंपी हैं, जो इस मामले में अहम रोल निभा सकती है. SIT से पूछताछ खत्म हाेने के बाद उर्मिला ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया.