अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व BJP विधायक की कथित पत्नी ने किया ‘गट्टू’ नाम का खुलासा, प्रदेश का सियासी पारा गर्म

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक वायरल वीडियो ने फिर सियासी भूचाल ला दिया है. इसके बाद से देहरादून से लेकर दिल्ली तक हलचल पैदा हो गई है. इससे अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस ने VIP का नाम उजागर कर CBI जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari Case
Ankita Bhandari Case
Google CTA

Ankita Bhandari Murder Case: आज से तीन साल पहले 18 सिंतबर, 2022 को उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला अब एक बार फिर चर्चा में है. इसके पीछे की वजह है एक वायरल वीडियो, जिससे देहरादून से दिल्ली तक हलचल है. बीजेपी-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस ने VIP का नाम उजागर कर CBI जांच की मांग की तो वहीं, BJP ने कांग्रेस पर शर्मनाक राजनीति करने का आरोप लगाया. अब पूरा मामला क्या है? क्या है आरोप? कौन है वो VIP गेस्ट. अब तक क्या हुआ? इन तमाम सवालों को जानते हैं.