हरिद्वार: गंगा किनारे बने भागीरथी होटल में क्रिसमस कार्यक्रम के आयोजन पर बवाल, विरोध के बाद होटल ने लिया बड़ा फैसला
Haridwar Christmas Controversy: हरिद्वार में गंगा तट पर बने भागीरथी होटल में प्रस्तावित क्रिसमस कार्यक्रम को भारी विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है. तीर्थ पुरोहित समाज ने इसे सनातन परंपराओं के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी थी, जिसके बाद होटल प्रशासन को फैसला बदलना पड़ा.
ADVERTISEMENT

Haridwar Christmas Controversy
Haridwar news: उत्तराखंड के हरिद्वार में भागीरथी होटल में आयोजित होन वाले क्रिसमस कार्यक्रम को विरोध के बाद कैंसिल कर दिया गया. गंगा किनारे बने इस होटल में क्रिसमस का तीर्थ पुरोहित समाज ने भारी विरोध किया था. तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित का कहना है कि किसी भी सूरत में इस प्रकार के कार्यक्रम गंगा के तट पर आयोजित नहीं होने देंगे. आपको बता दें कि गंगा तट पर पास बने भागीरथी होटल को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग संचालित करता है. यहां पहली बार 24 दिसंबर की शाम को क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. ऐसे में तीर्थ पुरोहित ने कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया था. इसके चलते होटल प्रशासन ने ये फैसला लिया.