बद्रीनाथ: कल्चरल फेस्टिवल छिड़ी नई रार! अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयना पर भड़के तीर्थ पुरोहित, जानें उन्होंने क्या कहा?

Badrinath Cultural Festival Controversy: बद्रीनाथ धाम में आयोजित 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' के दौरान डीजे और डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के शंख को लेकर दिए बयान के बाद तीर्थ पुरोहित और पूर्व धर्माधिकारी आमने-सामने आ गए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

सतपाल महाराज के बयना पर भड़के तीर्थ पुरोहित
सतपाल महाराज के बयना पर भड़के तीर्थ पुरोहित
Google CTA

Badrinath Cultural Festival Controversy: बद्रीनाथ धाम में आयोजित 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' को लेकर शुरू हुआ विवाद थमाता नजर नहीं आ रहा है. 19 और 20 सितंबर को धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित इस कार्यक्रम में डीजे, तेज आवाज और नृत्य के वीडियो सामने आने के बाद कई धार्मिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था. इस पूरे बवाल के बीच प्रदेश के धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के एक बयान ने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है.