बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: 1 जुलाई को बदले गए थे 32 CCTV कैमरे, मामले में उठे सवाल तो CEO ने बताई इसकी पीछे की वजह
Badrinath Temple Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान राशि में कथित हेरफेर के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. कथित गड़बड़ी सामने आने से पहले मंदिर में 32 सीसीटीवी कैमरे बदल दिए गए थे, इससे मामला अब और गहरा गया है. वहीं मंदिर समिति ने कथित हेरफेर के आरोप में आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं.
ADVERTISEMENT

बद्रीनाथ धाम में CCTV बदलने पर बढ़ा विवाद
Badrinath Dham Chadhawa Case: अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान राशि में कथित तौर पर हेरफेर के आरोपों लगने लगे हैं. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अब इस मामले को गंभीरता से लिया है. घटना के सामने आते ही BKTC मामले की निष्पक्ष जांच कराने के आदेश दे दिए हैं. समिति का कहना है कि अगर कोई भी कर्मचारी जांच में दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.
