राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की गड़बड़ी के आरोप, अध्यक्ष के निजी सचिव पर भैरव सेना ने लगाया आरोप
अयोध्या राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान में गड़बड़ी का विवाद सामने आया है. भैरव सेना संगठन ने मंदिर समिति के एक कर्मचारी पर आर्थिक हेराफेरी के आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने आंतरिक जांच के आदेश देकर सख्त कार्रवाई की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Badrinath Dham Donation
अयोध्या राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. मंदिर में भक्तों द्वारा दिए जाने वाले दान और चढ़ावे में हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं. सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) एक्शन में आ गई है. मंदिर प्रशासन ने मामले की पूरी जांच कराने का फैसला किया है.
