बदरीनाथ धाम में मौन व्रत पर बैठे कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं करेंगे नारायण
Badrinath Dham Chadhawa Vivad: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग ले चुका है. सीसीटीवी कैमरे बदलने के अगले दिन सामने आए इस मामले ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच जारी है, लेकिन श्रद्धालुओं और विपक्ष की मांग है कि पूरी सच्चाई जनता के सामने लाई जाए.
ADVERTISEMENT

Badrinath Dham Donation Controversy: भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. बीती 2 जुलाई को सामने आए इस मामले की जांच अभी चल रही है. लेकिन जांच जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इस पूरे घटनाक्रम पर कई नए और गंभीर सवाल भी खड़े होने लगे हैं. इस मामले को लेकर अब जमकर सियासत भी शुरू हो चुकी है. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाते हुए सवाल खड़ा किया है कि मंदिर समिति की तरफ से पूर्व में जिन मामलों की जांच करवाई गई थी, उनकी रिपोर्ट को आखिर आज तक जनता के सामने क्यों नहीं लाया गया? ऐसे में लोगों के बीच यह आशंका भी गहरी होने लगी है कि कहीं इस बार की जांच रिपोर्ट भी फाइलों के भीतर ही सिमट कर न रह जाए. यही वजह है कि श्रद्धालु और स्थानीय जनता पूरे मामले में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग कर रही है.
