बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद में सरकार का बड़ा फैसला, हाई लेवल जांच समिति करेगी आरोपों की पड़ताल, 15 दिन की डेडलाइन तय

Badrinath Temple Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल जांच समिति गठित कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है. उधर, विवाद के केंद्र में आए प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया.

ADVERTISEMENT

बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई
बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई
Google CTA

Badrinath Dham Chadhawa Vivad: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ीके आरोपों के मामले में अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक हाई लेवल जांच समिति का गठन करने का निर्देश दिया है. ये कमेटी 15 दिन के अंदर मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. वहीं, इस मामले में विवाद के केंद्र में आए BKTC के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है.