बदरीनाथ धाम के चढ़ावा विवाद पर सियासी संग्राम! बहस की चुनौती देकर नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, भड़के गणेश गोदियाल ने खोला मोर्चा

Hemant Dwivedi vs Ganesh Godiyal: बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी विवाद ने उत्तराखंड की राजनीति को गरमा दिया है. बहस की चुनौती स्वीकार करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तय स्थान पर पहुंचे, लेकिन BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी नहीं पहुंचे. इसके बाद जांच और इस्तीफे की मांग तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

बदरीनाथ धाम के चढ़ावा विवाद में छिड़ा सियासी संग्राम
बदरीनाथ धाम के चढ़ावा विवाद में छिड़ा सियासी संग्राम
Google CTA

Badrinath donation controversy: बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है. इस पूरे विवाद ने तब नया मोड़ ले लिया जब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी कांग्रेस सके प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सार्वजनिक बहस की चुनौती देकर खुद तय जगह पर नहीं पहुंचे. इस घटना के बाद गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और मंदिर समिति को कटघरे में खड़ा कर दिया है. गोदियाल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हेमंत द्विवेदी के इस्तीफे की भी मांग की है.