बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, BKTC अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को हिरासत में लिया

Badrinath Temple News: बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच अब तेज हो गई है. एसआईटी ने मंदिर समिति अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को हिरासत में लिया है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई हुई और अब जांच का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है.

ADVERTISEMENT

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन
Google CTA

Badrinath Donation Case: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा एक्शन लिया है. SIT ने BKTC अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को हिरासत में लिया है. प्रमोद नौटियाल को रविवार देर शाम करीब 8 बजे राजधानी देहरादून से पकड़ा गया. इसके बाद SIT की टीम आरोपी को लेकर बद्रीनाथ धाम पहुंची है. आपको बता दें कि प्रमोद नौटियाल के पास मंदिर प्रबंधन की बेहद अहम जिम्मेदारियां थी. वे बद्रीनाथ धाम में आने वाले चढ़ावे और दान की व्यवस्था को संभालने वाले मुख्य अधिकारी थे. उनके पास दान की गिनती करने वाली थाली भेंट गणना समिति की सदस्यता थी. इसके अलावा वे प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में भी काम कर रहे थे. मंदिर का चढ़ावा और दान सुरक्षित रखने की सीधी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी.