बागेश्वर: नाला पार करते समय फिसले BJP विधायक, SDRF ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल

Bageshwar MLA Viral Video: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में बादल फटने के बाद कपकोट विधायक सुरेश गड़िया मौके का जायजा लेने जा रहे थे. इस दौरान गधेरा पार करते समय विधायक एक हादसे का शिकार होते-होते बचे. हालांकि, इस दौरान उनका गनर कुछ दूर तक पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसे SDRF ने बचाया.

ADVERTISEMENT

बाल बाल गदेरे में बहने से बचे विधायक के गनर
बाल बाल गदेरे में बहने से बचे विधायक के गनर
Google CTA

Bageshwar MLA Viral Video: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन मुश्किल में डाल दिया है. इस बीच शुक्रवार को बागेश्वर जिले के कपकोट के पौंसारी गांव में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी. इस दौरान कई घर इसकी चपेट में आ गए और कई मकानों में मलबा घुस गया. इसी बीच कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे तो एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.