चमोली: क्लास से छात्र को खींच ले गया भालू, चमोली का हैरान करने वाला मामला, घटना के बाद DM ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगली भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां पोखरी ब्लॉक के एक स्कूल में क्लास के दौरान भालू के घुसने और छात्र पर हमले से हड़कंप मच गया. घटना के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है और सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है.

ADVERTISEMENT

चमोली में जंगली भालुओं का आतंक
चमोली में जंगली भालुओं का आतंक
Google CTA

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पोखरी ब्लॉक का है. यहां सोमवार को एक स्कूल में अचानक एक भालू घुस आया. इतना ही नहीं भालू ने एक छात्र पर हमला भी कर दिया. भालू छात्र को अपने साथ झाड़ियों में लेकर चला गया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया. फिर वहां मौजूद अन्य छात्रों और टीचर्स की हिम्मत दिखाकर किसी तरह भालू को भगाया और छात्र को सुरक्षित बचाया.