चंपावत : शादी से लापता किशोरी कमरे में नग्न हालत में मिली, BJP नेता और अग्निवीर पर लगे गैंगरेप के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के चंपावत में एक नाबालिग छात्रा से चाकू की नोंक पर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि विनोद नामक एक युवक उसे किसी की शादी में लेकर गया और फिर यहां उसके साथ तीन लाेगों ने गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो बीजेपी कार्यकर्ता और एक अग्निवीर शामिल हैं. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.

ADVERTISEMENT

Champawat News (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Champawat News (प्रतीकात्मक तस्वीर)
google news

Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां तीन युवकों पर एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, जिसमें दो बीजेपी कार्यकर्ता और एक अग्निवीर शामिल बताए जा रहे हैं. पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी बच्ची को अपने साथ एक शादी में लेकर गया था. यहां चाकू की नोंक पर उसके साथ जबरन तीन लाेगों ने बारी बारी से गैंगरेप किया. पिता ने बताया कि बेटी के लापता होने के बाद जब उसकी तलाश की गई तो अगले दिन वो नग्न अवस्था में एक कमरे में मिली. अब पिता ने इस मामले में इन 3 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है.