BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के बैन के बाद कैसे होगी सारा अली खान की एंट्री, बयान के बाद मचा बवाल

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है. हेमंत द्विवेदी के बयान में सारा अली खान का नाम आने के बाद सियासत गरमा गई है और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है.

ADVERTISEMENT

BKTC Hemant Dwivedi on Sara Ali Khan temple entry
BKTC Hemant Dwivedi on Sara Ali Khan temple entry
google news

BKTC Hemant Dwivedi on Sara Ali Khan temple entry: उत्तराखंड में 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है. इसकी तैयारियों को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जुटी हुई है. इस बीच अब बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने चारधाम यात्रा की तैयारियों, मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश आदि को लेकर कई मुद्दों पर जानकारी दी.