चार धामों में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर छिड़ नई बहस, गंगोत्री मंदिर समिति ने BKTC अध्यक्ष के बयान से किया किनारा, रखी ये मांग
Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर मंदिर समितियों के बीच अलग-अलग नियम सामने आ गए हैं. एक तरफ एफिडेविट की बात हो रही है, तो दूसरी ओर इसे खारिज किया जा रहा है, जिससे अब बहस तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

चारधाम में गैर हिंदू की एंट्री पर विवाद
Uttarakhand Char Dham Entry Rules: उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले ही मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर विवाद हो खड़ा हो गया है. विवाद की जड़ बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC ) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का एक बयान है, जिसके बाद से ये मामला अब चर्चाआं में है. BKTC के अध्यक्ष के बयान के बाद अब गंगोत्री मंदिर समिति का भी बयान सामने आया है, जिसमें बाद धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर दोनों के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं.