पहले मुक्के, फिर लातों की बरसात! देहरादून में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के बिंदाल इलाके में बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT

देहरादून में युवक को बेरहमी से पीटा
Dehradun crime news: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीच सड़क मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो जिले की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं. ताजा मामला देहरादून का है. यहां बीच सड़क एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.