प्राइवेट स्कूल में बच्चों से कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने मचाया हंगामा, शिक्षा विभाग ने लिए एक्शन

Uttarakhand school controversy: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक प्राइवेट स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. अरोप है कि यहां सुबह की प्रार्थना के दौरान बच्चों से कलमा पढ़वाया जा रहा है. मामले में हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Udhamsingh Nagar News
Udhamsingh Nagar News
google news

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक चौंकाने वाला मामला आया है. दावा है कि यहां एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों से कलमा पढ़वाया गया. इसका वीडियो साेशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की जानकारी जैसे की हिंदू संगठनों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इस बीच शिक्षा विभाग स्कूल पर कार्रवाई शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि स्कूल में हिंदू बच्चे और मुस्लिम दोनों बच्चे पढ़ते हैं.