GEN Z क्लब विवाद... स्कॉर्पियो से हमला...देहरादून में सेना के पूर्व ब्रिगेडियर की मौत के बाद पुलिस ने लिए ये ताबड़तोड़ एक्शन
Dehradun Brigadier VK Joshi Murder: देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया है. शुरुआत में रोड रेज समझी गई इस वारदात ने जब नाइट क्लब विवाद का रूप लिया तो पुलिस भी चौंक गई. अब चार आरोपी गिरफ्तार हैं और GEN Z क्लब पर बड़ा एक्शन हुआ है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.
ADVERTISEMENT

Dehradun Brigadier VK Joshi Murder
Brigadier Mukesh Kumar Joshi Case Update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साेमवार को हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या के मामले में पुलिस ने अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है. पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपिया की तलास की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के पास के पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने उस GEN Z क्लब पर भी एक्शन लिया है, जहां से इस विवाद की शुरुआत हुई थी. बता दें कि इस घटना के बाद से पूरी शहर में हड़कंप मचा हुआ है. शुरुआत में मामले को सड़क पर हुई बहस यानी रोड रेज की घटना समझा जा रहा था, लेकिन बाद में मामले ने ये एक नाइट क्लब से शुरू हुई आपसी रंजिश का मामला निकला है.