देहरादून: ब्रिगेडियर वीके जोशी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद पकड़े गए गोली चलाने वाले 2 आरोपी, जानें कौन हैं ये
देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है.
ADVERTISEMENT

Dehradun Brigadier VK Joshi Murder Case:
Dehradun Brigadier VK Joshi Murder Case: देहरादून के रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, शुक्रवार देर रात पुलिस ने गुनियाल गांव में हुए एक एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है. इस दौरान एक आरोपी के पैर में गाेली भी लगी है. अब पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है.