देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में रोती युवती के आरोपों का सच क्या? रियलिटी चेक में सामने आई ये हकीकत
Dehradun accident girl video: देहरादून के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची घायल युवती का रोते-बिलखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आरोप है कि इमरजेंसी के बावजूद उसे इधर-उधर भेजा गया और व्हीलचेयर तक ठीक नहीं मिली. वीडियो सामने आते ही मामले में प्रशासन का बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Dehradun Coronation Hospital viral video
Dehradun Coronation Hospital viral video: राजधानी देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक युवती के वायरल वीडियो ने अस्पताल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि पैर में गंभीर दर्द के बावजूद उसे इलाज के लिए इधर उधर भेजा गया और व्हीलचेयर पर बैठने के बाद भी मदद के लिए कोई वार्ड बॉय मौजूद नहीं था. युवती रोते बिलखते हुए वीडियो में अपना दर्द बयां कर रही है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.