राहुल गांधी का फर्जी PA बनकर गौरव करता था कॉल, फिर ऐसे बिछाता था ठगी का जाल, अब पकड़ाया तो हुए चौंकाने वाले खुलासे

Dehradun News: देहरादून में एक शातिर ठग ने खुद को राहुल गांधी का PA बताकर महिला नेता से 25 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह कई राज्यों में इसी तरह नेताओं को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी कर चुका है.

ADVERTISEMENT

Dehradun News
Dehradun News
google news

Dehradun Bhawana Pandey Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पर्सनल असिस्टेंट यानी PA बताने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय ठग को देहरादून पुलिस ने ''ऑपरेशन प्रहार'' के तहत गिरफ्तार कर लिया है. इस ठग ने एक महिला नेता भावना पांडे को पार्टी में बड़ा पद और चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये का चूना लगाया था. इसके बाद पीड़िता भावना पांडे ने देहरादून के राजपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.