जिस कपड़े से प्राइवेट पार्ट साफ किया उसे ही जूस के बर्तनों पर रखा, देहरादून में शर्मानाक हरकत सामने आई

Dehradun News: देहरादून में जूस बेचने वाले शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट को साफ करने के बाद कपड़ा जूस के बर्तन में डाल दिया, जिसे एक युवती ने देख लिया. आरोपी ने पेट की समस्या बताते हुए माफी मांगी, जबकि पुलिस ने रेहड़ी को सीज कर शख्स के खिलाफ कार्रवाई की.

ADVERTISEMENT

Dehradun News
Dehradun News
google news

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई. आरोप है कि उसने पहले एक कपड़े से अपने प्राइवेट पार्ट को साफ किया और फिर वह कपड़ा जूस के बर्तन में डाल दिया. इस दौरान एक युवती ने उसे ये करते हुए देखा लिया. इसके बाद जब युवती ने उससे इसका कारण पूछा तो शख्स ने जाे जवाब दिया उसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस ने पुलिस ने शख्स कार्रवाई करते हुए उसकी रेहड़ी सीज कर दी है.