नौसेना अधिकारी की 100 साल पुरानी कोठी पर चला था बुलडोजर, अब तत्कालीन SSP और SHO पाए गए दाेषी, UPCA ने की कार्रवाई की सिफारिश
Dehradun bulldozer case: देहरादून के क्लेमेंटाउन में स्वर्गीय नौसेना अधिकारी वी.के. कपूर की लगभग 100 साल पुरानी कोठी को बुलडोजर से ढहाने का मामला फिर चर्चा में है. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण (UPCA) की जांच में तत्कालीन एसएसपी और थानाध्यक्ष की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.
ADVERTISEMENT

Dehradun Navy officer bungalow demolition case
Dehradun Navy officer bungalow demolition case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक स्वर्गीय नौसेना अधिकारी की कोठी को बुलडोजर से ढहाने के मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण (UPCA) ने अपनी जांच पूरी कर ली है. UPCA ने इस मामले में तत्कालीन एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी के साथ ही क्लेमेंटाउन के तत्कालीन थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने का दोषी पाया है. UPCA के इस फैसले के बाद से अब पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.