'मम्मी-पापा, I Love You...' 12 वीं में 96.7% नंबर लाने वाली देहरादून की रिया ने NEET एग्जाम से पहले उठाया ये कदम, अब पुलिस कर रही जांच
Dehradun NEET Aspirant Riya Death Case: देहरादून में नीट यूजी की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा की मौत ने सभी को झकझोर दिया. कमरे से नोट मिलने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. परिवार का कहना है कि परीक्षा के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी.
ADVERTISEMENT

देहरादून में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत
Dehradun NEET Student Death Case: देहरादून में एक 23 वर्षीय नीट छात्रा के जान देने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार रिया नाम की छात्रा ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उसका शव रूम में ही पंखे से लटका हुआ मिला. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रिया के इस कदम से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.