देहरादून: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व ब्रिगेडियर की गोली लगने से चली गई जान, अब घटना का ये CCTV फुटेज आया सामने आया

Army Officer Death Dehradun: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में नाइट क्लब से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच हुई गोलीबारी की चपेट में आने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की जान चली गई. पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Dehradun Brigadier VK Joshi Murder
Dehradun Brigadier VK Joshi Murder
google news

Dehradun Brigadier VK Joshi Murder: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई एक घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां मसूरी रोड के पर जोहड़ी गांव के पास दो गुटों के बीच चल रही गैंगवार की वजह से एक बेगुनाह पूर्व सैन्य अधिकारी को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना के दौरान ब्रिगेडियर वीके जोशी रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कारों के बीच चल रही आपसी रंजिश उनकी मौत का कारण बन जाएगी. अब इस खटना के बात से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. क्या है पूरा मामला कैसे शुरू हुआ पुरा विवाद और फिर ब्रिगेडियर वीके जोशी की होर्ग मौत चलिए जानते हैं इस खबर में...