देहरादून: बल्लूपुर चौक के पास पार्किंग विवाद में नवीन भाटिया के साथ मारपीट करने वाले कौन? सामने आए ये नाम

Dehradun Parking Dispute News: देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कार सवार नवीन भाटिया पर युवकों ने हेलमेट, लाठी, लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने वाले आरोपी अरेस्ट
कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने वाले आरोपी अरेस्ट
Google CTA

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वसंत विहार इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 22 अगस्त को कुछ युवकों ने एक पेट्रोल पंप के पास नवीन भाटिया नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. इस दौरान युवकों ने उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. घटना के बाद नवीन भाटिया ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दून पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उनके आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.