देहरादून: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए पहुंची विजिलेंस टीम, तो पटवारी निगल गया सारे नोट, जानिए फिर क्या हुआ

Dehradun Patwari News: देहरादून में विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी, फंसता देख 500-500 के नोट निगले, CT स्कैन में भी नहीं मिला सबूत, जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

देहरादून में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी गुलशन हैदर ने निगले नोट, CT स्कैन में नहीं मिला सबूत
पटवारी ने निगले नोट
Google CTA

Dehradun Patwari News: उत्तराखंड के देहरादून से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसके बाद ये एक चर्चा का विषय बन गया है. यहां विजिलेंस टीम एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेने के लिए पहुंची लेकिन इन्हें देखकर पटवारी ने उनके सामने ही सारे नोट अपने में मुंह में रखा और फिर चबा-चबा कर निगल गया है. इसके बाद विजिलेंस टीम पटवारी को लेकर CT स्कैन कराने अस्पताल पहुंची ताकि सबूत मिल सकें लेकिन फिर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया.

500-500 के नोट निगल गया पटवारी

ये पूरा मामला देहरादून के कालसी तहसील का है.  यहां विजिलेंस टीम को पटवारी पर रिश्वत लेने की जानकारी थी जिस कारण वे उसे वहां रंगे हाथों पकड़ने पहुंचे थे. पटवारी को 500-500 के चार नोट यानी कुल 2000 रुपए रिश्वत में मिलें. तभी विजिलेंस टीम के सामने खुद को फंसता देख पटवारी ने चारों चबा-चबा कर निगल लिया. विजिलेंस टीम इसे देखकर हैरान रह गई.

पटवारी को लेकर अस्पताल पहुंची टीम

आरोपी पटवारी का नाम गुलशन हैदर है. नोटों को निगलने के बाद विजिलेंस टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची ताकि उन्हें सबूत मिल सकें. अस्पताल में पटवारी का CT स्कैन कराया गया लेकिन मशीन से नोटों की पुष्टि नहीं हो पाई. मशीन ये बताने में असफल रहीं कि नोट पटवारी के पेट में हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: देहरादून: चकराता के टाइगर फॉल में बड़ा हादसा, नहाते वक्त ऊपर से गिरा पत्थर और पेड़, महिला समेत दो की मौत

छूट गया पटवारी

जब CT स्कैन में नोटों का पता नहीं चला तो ऐसे में साक्ष्य के अभाव में पटवारी को छोड़ दिया गया. फिलहाल आरोपी पटवारी गुलशन हैदर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और वो उसी पद पर कार्यरत है जिसपर उसे रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था.

विजिलेंस अधिकार ने कही ये बात

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि विजिलेंस के पास आरोपी के खिलाफ कई ठोस सबूत मौजूद हैं. फिलहाल आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया है.

यह खबर भी पढ़ें: Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा जाने से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री