प्रेमनगर: सड़क पर बवाल मचाने वालों पर दून पुलिस का एक्शन, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस को आरोपियों के पास से मिला ये सब

Dehradun road rage case: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में भयंकर विवाद हो गया. बहस इतनी बढ़ी कि बात मारपीट और लाठी-डंडों तक पहुंच गई. हद तो तब हुई जब एक सिरफिरे ने बीच सड़क पिस्टल तान दी. अब पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया है.

ADVERTISEMENT

dehradun news
dehradun
Google CTA

Dehradun News: देहरादून के प्रेमनगर इलाके देर रात सड़क पर वाहन खड़ा करने की छोटी सी बात को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही पलों में हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हंगामे के दौरान एक युवक ने खुलेआम पिस्तौल निकालकर दूसरे पक्ष को डराने का प्रयास किया, जिससे मौके पर दहशत फैल गई. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल, डंडा और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है.