दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलते ही घटा बस किराया, अब AC में सफर के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होते ही उत्तराखंड रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. वॉल्वो, एसी और साधारण बसों के किराए में भारी कटौती की गई है. अब देहरादून से दिल्ली का सफर न केवल सस्ता होगा, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी. जानिए अब कितना लगेगा किराया.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-देहरादून के बीच घटा बसों का किराया (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली-देहरादून के बीच घटा बसों का किराया (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Delhi Dehradun Expressway Bus Fare: दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. दरअसल, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने किराए में भारी कटौती करने का फैसला लिया है. यात्रा के दौरान सफर में लगने वाले समय में की बचत तो होगी ही, साथ ही यात्रियों को पैसे भी कम खर्च करने होंगे.