पीएम मोदी की अपील मान खुद स्कूटी चलाने लगे मंत्री गणेश जोशी, फिर सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला

Ganesh Joshi Viral Video: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी का स्कूटी चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पीएम मोदी की ईंधन बचाने वाली अपील का पालन करने निकले मंत्री अब कानूनी विवाद में घिर गए हैं. विपक्ष का दावा है कि जिस स्कूटी पर मंत्री सवार थे उसका इंश्योरेंस खत्म हो चुका था, जिससे सियासत गरमा गई है.

ADVERTISEMENT

Ganesh Joshi Viral Video
Ganesh Joshi Viral Video
google news

Uttarakhand Minister Scooter Viral Video: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी का स्कूट पर सवार होकर चलने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील की थी. इसी अपील का पालन करते हुए उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने सरकारी काफिले को छोड़कर स्कूटी से ऑफिस के लिए निकले थे. यहां गणेश जोशी का उद्देश्य जनता को ये बताना था कि मौजूदा वैश्विक हालात में ईंधन की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.