Haldwani Car Accident: हल्द्वानी में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 की दर्दनाक मौत, वीडियो आया सामने
Uttarakhand Car Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई. इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए.
ADVERTISEMENT

हल्द्वानी में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार
Uttarakhand Car Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. कार के नहर में गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस दर्दनाक घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.