चमोली में दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पहाड़, महिला की मौके पर मौत, मासूम बेटी अस्पताल में

Uttarakhand Landslide News: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. चमोली जिल में बद्रीनाथ यात्रा पर निकले एक श्रद्धालु परिवार की कार पर चट्टान गिर गई. इसमें मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. वहीं, उसके पति औ बेटी अस्पताल में भर्ती हैं.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Landslide News:
फाइल फोटो
Google CTA

Uttarakhand Landslide News: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां हरियाणा से आए एक श्रद्धालु परिवार की कार अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई. इससे कार में बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए.