हल्द्वानी: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे में नया मोड़! शिकायतकर्ता अमित कुमार की पहचान पर उठे सवाल, वाल्मीकि समाज ने लगाए ये आरोप
Valmiki Samaj Protest Haldwani: हल्द्वानी में राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराने वाले अमित कुमार की पहचान पर वाल्मीकि समाज ने खड़े किए बड़े सवाल! कोतवाली में प्रदर्शन कर दर्ज कराई लिखित शिकायत. प्रतिनिधियों का आरोप- शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से नहीं है और समाज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है.
ADVERTISEMENT

हल्द्वानी: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे में नया मोड़!
Rahul Gandhi Haldwani Case: हल्द्वानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अब नया मोड़ आ गया है. FIR दर्ज कराने वाले युवक के खिलाफ अब वाल्मीकि समाज के लोग सामने आए हैं. समाज के लोगों ने अमित कुमार के नाम और पहचान के कथित इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. इसी को लेकर सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोग हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले अमित कुमार की पहचान और उनके वाल्मीकि समाज से संबंध की जांच करने की मांग की है.
