राहुल गांधी पर हल्द्वानी में दर्ज हुई FIR, जानिए क्या-क्या लगाए गए हैं आरोप!

Rahul Gandhi FIR News: हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद आयोजित 'शुद्धिकरण यज्ञ' पर टिप्पणी करना राहुल गांधी को भारी पड़ गया है. एक अनुसूचित जाति के युवक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज
राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज
Google CTA

Rahul Gandhi FIR Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है. यह FIR अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अमित कुमार नामक युवक की शिकायत पर दर्ज की गई. शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. मामला 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली के बाद आयोजित एक 'शुद्धिकरण यज्ञ' और उस पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी से जुड़ा हुआ है.