पिथौरागढ़: जौलजीबी मेले में हंगामे के बाद हरीश धामी की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Harish Dhami Controversy: पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद हुए बवाल पर पुलिस ने एक्शन लिया है. धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद और कई अन्य लोगों पर तोड़फोड़, अभद्र भाषा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जौलजीबी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है.

ADVERTISEMENT

जौलजीबी मेले में हुए बवाल पर पुलिस का एक्शन
जौलजीबी मेले में हुए बवाल पर पुलिस का एक्शन
Google CTA

Jauljibi Mela Harish Singh Dhami Controversy: पिथौरागढ़ जिले के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस ने इस मामले में धारचूला के विधायक और मेला समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद और कई अन्य लोगों के खिलाफ जौलजीबी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेले का उद्घाटन करने और जनसभा को संबोधित करने के बाद यह सारा बवाल हुआ था.

सरकारी काम में बाधा डालने के लगे आरोप

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस दौरान वहां तोड़फोड़ करने, पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में विधायक के अलावा राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू समेत अन्य लोगों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है.

जानिए क्या है पूरा मामला? 

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ था जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले के कार्यक्रम से रवाना हो गए थे. इसके बाद मेले की अध्यक्षता कर रहे विधायक हरीश सिंह धामी मंच पर माइक थामकर बोलने लगे. विधायक का आरोप था कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया. उनके बाेलने के दौरान माइक का ऑडियो बंद कर दिया गया. इसके बाद विधायक और उनके समर्थक भड़क उठे और साउंड सिस्टम वालों की ओर दौड़ पड़े.

मंच से CM को दी थी चुनौती 

आरोप है कि माइक बंद होने से गुस्साए विधायक और समर्थकों ने साउंड वालों से धक्का-मुक्की और कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की थी. घटना के दौरान विधायक ने मंच से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला बोल था. इतना ही नहीं उन्हें धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली थी. करीब 10 मिनट तक सरकार के खिलाफ बोलने के बाद विधायक ने तोड़फोड़ और हंगामे के लिए मौजूद जनता से माफी भी मांगी थी. दूसरी तरफ, भाजपा ने विधायक के इस व्यवहार को अनुशासनहीनता और हार के डर की बौखलाहट बताया था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी? जौलजीबी मेले के हंगामे से चर्चा में, पार्टी को भी दिखा चुके हैं बागी तेवर